inshorts

14 वर्षीय लड़की का बुज़ुर्ग ने राजस्थान में किया रेप; बोला- ₹1500 ले लो और किसी को मत बताना

झुंझुनूं (राजस्थान) में 60 वर्षीय शख्स ने 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर रेप किया। लड़की शख्स के घर पर साफ सफाई का काम करती है व आरोपी को भीड़ ने घर से निकालकर पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को ₹1500 थमाकर बोला था कि किसी को कुछ मत बताना।