14 वर्षीय लड़की का यूपी में कई बार किया गया गैंगरेप, ॐ लिखे हाथ को तेज़ाब से जलाया गया

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में 14-वर्षीय दलित लड़की को कथित तौर पर अगवा कर 4 लोगों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया है और एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, लड़की को एक कमरे में कैद कर रखा गया था। बकौल पुलिस, लड़की के ॐ लिखे हाथ को तेज़ाब से जला दिया गया था।