14 साल की उम्र में स्पेस टॉयलेट साफ करने वाली वैज्ञानिक कर रही मंगल मिशन की टीमों का नेतृत्व

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) में मंगल मिशनों की योजना बनाने वाली टीम का नेतृत्व कर रहीं ब्रिटिश वैज्ञानिक क्लेयर पारफिट (42) ने 14 साल की उम्र में स्पेस टॉयलेट साफ करने से अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्होंने अपने करियर को 'सपना सच होने जैसा' बताते हुए कहा, "वह तकनीक का असामान्य हिस्सा था...उसे करीब से देखना दिलचस्प अनुभव था।"