14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने IPL में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर

राजस्थान रॉयल्स के 14-वर्ष और 23-दिन की उम्र वाले बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स में चोटिल कप्तान संजू सैमसन की जगह लेते हुए एलएसजी के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलेंगे। रियान पराग आज (शनिवार) राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं।