inshorts

14 साल तक बच्चा नहीं हुआ तो एमपी में पति ने भेजा तलाक का नोटिस, पत्नी ने कर ली आत्महत्या

भोपाल (एमपी) में 35-वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा, "संतान नहीं होने के चलते ससुराल वाले टॉर्चर करते हैं...वे पति की दूसरी शादी कराने पर तुले हैं...और बेइज़्ज़ती बर्दाश्त नहीं कर सकती।" महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले पति ने तलाक का नोटिस भेजा था।