14 साल पुराने मामले में आंध्र के पूर्व CM व डालमिया की ₹800 करोड़ की संपत्ति हुई ज़ब्त

हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के ₹27.5 करोड़ की शेयरों को अटैच किया है। इसके साथ ही डालमिया सीमेंट्स भारत लिमिटेड (डीसीबीएल) की ₹377.2 करोड़ की ज़मीन भी ज़ब्त की गई है। डीसीबीएल के मुताबिक, ज़ब्त संपत्ति की कीमत ₹793.3 करोड़ है।