inshorts

14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- सब मिला लेकिन अपने नहीं; वीडियो वायरल

नोएडा में 14 साल बिताने के बाद एक शख्स ने अपने घर लौटने का फैसला किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। शख्स ने बताया कि वह 2012 में नोएडा आया था उसे यहां सब मिला लेकिन इस शहर ने उससे अपने लोग छीन लिए। उसने आगे कहा, "इंसान पैसों का नहीं अपनों का भूखा है।"