14 साल से फरार पत्नी की हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी एसटीएफ की मदद से पत्नी की हत्या के आरोपी एक शख्स को उन्नाव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शख्स ने मई 2011 में नालासोपारा में कथित तौर पर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। शख्स नाम छिपाकर उन्नाव में रह रहा था।