inshorts

14 सितंबर को होगा एप्पल का वार्षिक लॉन्च समारोह

एप्पल ने घोषणा की है कि उसका वार्षिक लॉन्च समारोह इस साल 14 सितंबर को होगा। घोषणा में अन्य कोई जानकारी नहीं है लेकिन कंपनी अमूमन सितंबर में अपना नया आईफोन लॉन्च करती है जो 2020 में महामारी के कारण अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। नए आईफोन का नॉच छोटा और कैमरा बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है