140 करोड़ भारतीयों को सौगात, नया आधार ऐप लॉन्च; जान लीजिए इसके फायदे

UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से लोग डिजिटल तरीके से 'आधार' को आसानी से अपने साथ कैरी कर सकते हैं और अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से शेयर भी कर सकते हैं। इस ऐप में QR-कोड के ज़रिए वेरिफिकेशन और फेस आईडी/फेस रिकग्निशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं।