140 साल लंबा 'रहस्यमयी' वीडियो यूट्यूब पर हुआ अपलोड, हैरान हुए यूज़र्स

यूट्यूब पर एक अजीब वीडियो अपलोड हुआ है जिसकी लंबाई 140+ साल बताई जा रही है और दावा किया जा रहा है कि इसे कोई इंसान अपने जीवनकाल में पूरा नहीं देख सकता। हालांकि, प्ले बटन पर क्लिक करते ही यह 12 घंटे का हो जाता है। वीडियो चलाने पर सिर्फ काली स्क्रीन दिखती है और कोई आवाज़ नहीं आती।