inshorts

142 हीरों वाले 'डोज क्राउन' को एनएफटी नीलामी के लिए रखा गया, यूज़र्स बोले- इसे मस्क खरीदें

डोल्से ऐंड गब्बाना ने अपने पहले नॉन-फंजिबल टोकन (एनएफटी) कलेक्शन के तहत 7 नीले नीलम और 142 हीरों वाले एक 'डोज क्राउन' को नीलामी के लिए रखा है। कई यूज़र्स ने कहा कि एलन मस्क को इसे खरीदना चाहिए जिसके बाद ब्रांड ने मज़ाक में कहा कि खरीदार 'क्रिप्टो-किंग' बन जाएगा। हालांकि, 'डोज क्राउन' क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित नहीं है।