inshorts

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहली 7 पार्टनरशिप में बने 50 से अधिक रन

149 वर्ष के टेस्ट इतिहास में भारत पहली ऐसी टीम बन गई जिसने एक पारी में पहले 7 विकेटों में से हर एक के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की। यह कारनामा वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हुआ। पहली सात साझेदारियों में क्रमशः 130, 165, 91, 100, 68, 75 और 54 रन बने।