पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नोएडा (उत्तर प्रदेश) की अंतरिक्ष कैनबॉल सोसायटी में 14-वर्षीय किशोरी ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर तवे से कई वार किए। अस्पताल ले जाने पर महिला मृत घोषित की गई और किशोरी हिरासत में ली गई है। बकौल पुलिस, घर का काम करने को कहे जाने पर किशोरी गुस्सा हुई थी।