शराब बेचने वाली कंपनी आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज़ के शेयर सोमवार को तूफानी तेज़ी के बाद 15% उछलकर ₹1,529.75 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए जो कंपनी का 52 वीक हाई भी है। वहीं, सिर्फ 65 दिन में ही इस स्टॉक ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी का प्रॉफिट चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में ₹22.70 करोड़ रहा।