15 अक्टूबर तक लगवाएं कोविड-19 टीका वरना ऑन लीव माना जाएगा: शिक्षकों से दिल्ली सरकार

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी 15 अक्टूबर तक कोविड-19 का टीका लगवा लें। निर्देश के मुताबिक, "जो शिक्षक, कर्मचारी 15 अक्टूबर तक टीकाकरण नहीं कराएंगे, उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उनकी अनुपस्थिति को ऑन लीव माना जाएगा।"