15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, शहर भर में लगाए गए 19 आतंकियों के पोस्टर
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनज़र पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने एहतियातन शहर के प्रमुख स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाज़ारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं और उनके बारे में सूचना देने वालों को इनाम देने का एलान किया है।