15 अगस्त को ‘किसान मज़दूर आज़ादी संग्राम दिवस’ के रूप में मनाएंगे प्रदर्शनकारी किसान

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को ‘किसान मज़दूर आज़ादी संग्राम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि देशभर में 'तिरंगा रैली' निकाली जाएंगी। वहीं, किसान नेता जगमोहन सिंह ने कहा, "26 जनवरी के घटनाक्रम ने हमारे आंदोलन को बदनाम किया था।"