PIB के मुताबिक, 15 जनवरी को सेना दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1949 में जनरल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। इसके बाद करियप्पा आज़ाद भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे और बाद में उन्हें फील्ड मार्शल का पद भी मिला था।