आज ही के दिन भारत में क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?

भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करिअप्पा को सेना का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था। जनरल करिअप्पा ने भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से पदभार ग्रहण किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर सैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं।