15 दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में आएंगे 4 IPO, 15 नई कंपनियों की होगी लिस्टिंग
15-दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में KSH International के मेनबोर्ड IPO समेत 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इसके अलावा ICICI Prudential AMC IPO समेत 6 पहले से खुले IPO में भी निवेशक बोली लगा सकेंगे। वहीं, इस सप्ताह Wakefit Innovations, Corona Remedies और ICICI Prudential AMC समेत कुल 15 नई कंपनियों की शेयर बाज़ार में लिस्टिंग होगी।