रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के कारण टाले गए UPI पेमेंट पर MDR लागू करने के फैसले को लेकर NPCI 15-नवंबर तक नई तारीख का एलान कर सकता है। प्रस्ताव के तहत ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट-पेमेंट पर 0.4% तक चार्ज लगेगा जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। यह शुल्क व्यापारियों को देना होगा जबकि ग्राहकों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।