सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स अपनी 15 पत्नियों और 100 से ज़्यादा नौकरों संग अबुधाबी एयरपोर्ट पर विमान से उतरते दिख रहा है। वह दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय हैं जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति कथित तौर पर $1 बिलियन से अधिक है। बकौल रिपोर्ट्स, इस्वातिनी की 60% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है।