inshorts

15 फरवरी से नहीं होगा कर्फ्यू, कोविड-19 के सारे प्रतिबंध लिए जाएंगे वापस: असम के सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में 15 फरवरी से कोई कर्फ्यू लागू नहीं होगा और कोविड-19 के सारे प्रतिबंध वापस लिए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा, "10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे टीके ज़रूर लगवाएं।"