15 माह में सुपर ह्यूमन AI आ जाएगा, इंसान परमानेंटली बेरोज़गार हो जाएंगे: Anthropic रिसर्चर
एंथ्रोपिक के रिसर्चर ताओ लिन ने कहा है कि सुपर ह्यूमन AI अगले 15 महीनों में यानी 2027 के अंत तक आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि इसके आने के बाद सभी इंसान स्थायी रूप से बेरोज़गार हो जाएंगे और उन्हें अपना जीवन चलाने के लिए पूरी तरह सरकारी कल्याण योजनाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा।