15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी हुई हीटवेव की चेतावनी

आईएमडी ने 17 जून तक के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। यूपी में 14-17 जून और पश्चिम बंगाल, बिहार व झारखंड में 14-15 जून तक हीटवेव या गंभीर हीटवेव की परिस्थितियां रहेंगी। अन्य राज्यों-यूटी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिवीज़न, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड शामिल हैं।