15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ झारखंड में उसके घर में शख्स ने किया रेप; हुआ गिरफ्तार

रांची (झारखंड) में 15-वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ उसके घर में रविवार को एक शख्स ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस के मुताबिक, घटना तब हुई जब लड़की का परिवार खेती के काम से पास के खेत में था और वह घर पर अकेली थी। बकौल पुलिस, पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।