15 सितंबर को क्यों मनाया जाता है नैशनल इंजीनियर्स डे?

मैसूर के दीवान रहे सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर भारत में नैशनल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक में जन्मे विश्वेश्वरैया पेशे से सिविल इंजीनियर थे। 1955 में 'भारत रत्न' से नवाज़े गए विश्वेश्वरैया कई नदियों पर बांध व पुल बनाकर, देशभर में पेयजल और सिंचाई प्रणाली लागू कर सिंचाई क्षेत्र में क्रांति लाए थे।

Load More