15 साल का बेटा 9वीं में लाया अच्छे नंबर तो पिता ने गिफ्ट कर दी ₹2.30 करोड़ की BMW
पूर्व बर्दवान (पश्चिम बंगाल) में एक चावल कारोबारी ने अपने 15 वर्षीय बेटे को 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर ₹2.30 करोड़ की BMW M4 कॉम्पिटिशन कार गिफ्ट कर दी है। बेटे ने ही अच्छे मार्क्स लाने पर कार की मांग की थी। हालांकि, नाबालिग होने के कारण वह अभी इसे खुद नहीं चला सकता है।