inshorts

15 साल की लड़की ने गुजरात में की खुदकुशी, पिता का दावा- फीस ना चुकाने पर स्कूल ने दी थी सज़ा

गुजरात के सूरत में एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता ने कहा कि फीस नहीं जमा करवाने के चलते स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को कई घंटों तक क्लास के बाहर खड़ा करवाकर सज़ा दी थी। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को गलत बताया है।