दिल्ली में 15 साल पहले किया ज्वेलरी फ्रॉड, अब बंगाल में पुलिस के हत्थे चढ़े सगे भाई
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2011 में दर्ज ज्वेलरी फ्रॉड मामले में 2 सगे भाइयों पिंटू और मिंटू कोले को 15 साल बाद हुगली (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2009 में नियोक्ता का भरोसा जीतकर 1430 ग्राम सोना और 560 कैरेट हीरा चुराने का आरोप है। इनपर 2012 में ₹10,000-10,000 का इनाम घोषित किया गया था।