15 साल बाद बोनस शेयर दे रही है पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़, 23 सितंबर है रिकॉर्ड डेट
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ एक शेयर पर एक बोनस शेयर दे रही है जिसके लिए 23 सितंबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों को बोनस शेयर चाहिए उन्हें 22 सितंबर तक इसे खरीदना होगा। इससे पहले कंपनी ने 2010 में बोनस शेयर दिया था। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.19% चढ़कर बंद हुए थे।