15 साल में पहली बार स्टॉक स्प्लिट करेगा कोटक महिंद्रा बैंक, बोर्ड से मिली मंज़ूरी
कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड ने शुक्रवार को स्टॉक स्प्लिट को मंज़ूरी दे दी जिसके बाद बैंक का ₹5 की फेस वैल्यू वाला शेयर 5 हिस्सों में बंट जाएगा जिसकी फेस वैल्यू ₹1 होगी। यह 15 साल में पहली बार होगा जब बैंक अपना स्टॉक स्प्लिट कर रहा है। इससे पहले बैंक ने 2010 में स्टॉक स्प्लिट किया था।