15 साल से कचरा और प्लास्टिक से मुक्त है यह गांव, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ओडिशा के बबेइजोड़ा गांव का वीडियो शेयर किया है जो पिछले 15-वर्षों से कचरा और प्लास्टिक-मुक्त बना हुआ है। गोयनका ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता की बदौलत गांव ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सवाल किया कि क्यों न स्वच्छता और प्लास्टिक-मुक्त का यह मॉडल भारत के हर गांव और शहर में अपनाया जाए?