डी-मार्ट का परिचालन करनेवाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स टॉप-15 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों में शामिल हो गई है। सोमवार को इसका बाज़ार पूंजीकरण ₹3 लाख करोड़ से अधिक हो गया। आरआईएल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, भारती एयरटेल, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और एशियन पेंट्स के बाद अब यह 15वीं सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी है।