भारतीय क्रिकेट टीम ने 24 सितंबर 2007 को पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। एम.एस. धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था। भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 157 रनों का टोटल बनाया था जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 152 रनों पर सिमट गई थी।