150 किलो की न्यूट्रिशनिस्ट ने घटाया 84 किलो वज़न, शेयर किए वेट लॉस टिप्स

न्यूट्रिशनिस्ट व पर्सनल ट्रेनर प्रांजल पांडे ने खुलासा किया है कि उन्होंने 84 किलोग्राम वज़न घटाया है। वेट लॉस टिप्स शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "अपने भोजन को बोरिंग बनाएं और रोज़ाना चॉकलेट का एक टुकड़ा खाएं।" प्रांजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कर कहा कि एक समय उनका वज़न 150 किलोग्राम था।