आईटीबीपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "15,000-फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड के हिमालयी इलाकों में कड़ाके की ठंड में कठिन रास्ते पर हिमवीर गश्त कर रहे हैं।" आईटीबीपी ने लिखा, "हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती...स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती।" वीडियो में जवान घुटने तक भरी बर्फ में पोल की मदद से चलते दिख रहे हैं।