ग्रेट ब्रिटेन की 18-वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ऐम्मा राडुकानू ने यूएस ओपन के वीमेंस सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की 19-वर्षीय ऐनी फर्नांडीज़ को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। 150वीं वरीयता प्राप्त ऐम्मा ने 1 घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 के स्कोर से मैच जीता। राडुकानू ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली क्वॉलिफायर बनीं।