CoWIN प्लैटफॉर्म के प्रमुख डॉ आर.एस. शर्मा ने कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए 15-18 आयु वर्ग के बच्चे 1 जनवरी से CoWIN पर पंजीकरण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए स्टूडेंट आईडी कार्ड का विकल्प जोड़ा गया है क्योंकि हो सकता है कि कई बच्चों के पास आधार या अन्य पहचान पत्र न हों।