inshorts

154 किलो वज़नी अमेरिकी महिला ने 10 वर्षीय बच्चे पर बैठकर की उसकी हत्या, हुई जेल

अमेरिका के इंडियाना राज्य में जेनिफर ली विल्सन नामक महिला को 10 वर्षीय बच्चे के ऊपर बैठकर उसकी हत्या करने के आरोप में 6 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। 48 वर्षीय महिला का वज़न 154 किलोग्राम से अधिक है और वह वर्ष 2024 में शैतानी करने पर बच्चे के ऊपर करीब 5 मिनट तक बैठी रही।