16 अगस्त से दोबारा खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर, दर्शन के लिए नई कोविड-19 गाइडलाइन जारी
पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन ने बताया है कि 16 अगस्त से मंदिर धीरे-धीरे सभी भक्तों के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बुधवार को इस संबंध में एसओपी जारी करते हुए कहा कि मंदिर में बिना आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट या कोविड-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट के प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी शनिवार और रविवार को मंदिर सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा।