16 गोल खाने और 0 गोल दागने के बाद फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप से बाहर हुआ भारत

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप-2022 का मेज़बान भारत ग्रुप स्टेज में 16 गोल खाने और 0 दागने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। भारत को सोमवार को ब्राज़ील से 0-5 और उससे पहले मोरक्को से 0-3 और अमेरिका से 0-8 से हार मिली थी। भारत के ग्रुप से अमेरिका और ब्राज़ील टूर्नामेंट के अगले स्टेज में पहुंचे हैं।

Load More