लोकसभा के विधायी कार्यों की सूची के अनुसार, देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 16 दिसंबर को लोकसभा में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विधेयक पेश करेंगे। इस विधेयक का नाम संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 है जिसे हाल ही में कैबिनेट ने मंज़ूरी दी थी। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव से जुड़ा एक अन्य विधेयक भी पेश होगा।