16 फरवरी से फिर से शुरू होगी भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच 2 बार टल चुकी महानिदेशक (डीजी) स्तर की सीमा वार्ता अब 16 फरवरी से दिल्ली में होगी। बकौल रिपोर्ट्स, इस बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने और बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी पर चर्चा होगी। यह बैठक 16 से 19 फरवरी के बीच होगी।