inshorts

16 माह के बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुई मुंबई की ट्रैफिक, 5 घंटे के जाम ने छीन ली मासूम की जान

मुंबई में 16-माह का बच्चा खेलते समय चौथी मंज़िल से गिर गया जिसके बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में 5-घंटे के लंबे जाम में उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा मुंबई से सटे नालासोपारा में रहता था और हादसे के बाद नज़दीकी अस्पताल ने पेनकिलर देकर मुंबई रेफर किया था।