कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑल-राउंडर आंद्रे रसल आईपीएल 2025 में 16 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में 2,500 रन बनाने वाले 40वें खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आईपीएल के 127 मैचों में रसल अब तक 2,484 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2025 में केकेआर का पहला मैच शनिवार (22 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।