16 लोगों ने हरियाणा में हत्या के आरोपी की चाकू से गोदकर की हत्या, नाक काटी

पंचकूला (हरियाणा) में 16 लोगों ने रविवार रात एक हत्या मामले में आरोपी 37-वर्षीय शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को इसके पीछे दो गुटों में दुश्मनी के होने की आशंका है और 2 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। बकौल पुलिस, पीड़ित के शरीर पर 20-जगह चाकू के वार के निशान हैं और नाक भी काटी गई।