16 वर्षीय छात्र ने बताई JEE एडवांस्ड वेबसाइट की बड़ी सुरक्षा खामी, IIT ने लिया ऐक्शन
एक 16-वर्षीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने JEE एडवांस्ड-2026 रिज़ल्ट्स की वेबसाइट पर एक बड़ी सुरक्षा खामी को चिह्नित कर दावा किया कि क्लाउड स्टोरेज मिसकॉन्फीगरेशन ने प्रमाणीकरण के बिना उम्मीदवार के डेटा को एक्सपोज़ कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इसने लगभग 1.8 लाख रिकॉर्ड्स को प्रभावित किया। इसपर IIT रूड़की ने कहा कि यह एक्सपोज़र क्लाउड स्टोरेज डिवाइस से संबंधित था।