16 वर्षीय किशोरी का एमपी में 6 लोगों ने मंदिर के पास के जंगल में किया गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, रीवा (मध्य प्रदेश) में एक मंदिर के पास जंगल में शुक्रवार को 2 नाबालिग आरोपियों समेत 6 लोगों ने 16-वर्षीय किशोरी को बंधक बनाने के बाद उसका गैंगरेप किया। बकौल पुलिस, किशोरी अपने दोस्त के साथ जंगल गई थी। पुलिस के अनुसार, 3 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं और अन्य को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।